पैसे को लेकर हुई तकरार

दिल्ली सरकार और एमसीडी के बीच पैसों के भुगतान को लेकर पिछले दो वर्ष से खूब तनातनी हुई है। पूर्वी और उत्तरी एमसीडी का आरोप था कि दिल्ली सरकार उसके हिस्से के पैसों का भुगतान नहीं कर रही है। इससे उसे कर्मचारियों का वेतन देने में परेशानी आ रही है। नगर निगमों की मांग थी कि चौथे वित्त आयोग के मुताबिक दिल्ली के टैक्स के हिस्से में उसकी भागीदारी सुनिश्चित कर दी जाए।

लेकिन दिल्ली सरकार इसके लिए सहमत नहीं हुई। वहीं वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों ने सफाई का काम रोक दिया था, जिसके कारण पूरी पूर्वी दिल्ली में गंदगी का माहौल बन गया था। भाजपा का अनुमान है कि इसके कारण भी उसे चुनावी नुकसान झेलना पड़ा है। 

दिल्ली सरकार ने उलटे एमसीडी पर ही अपना पैसा बकाये होने का आरोप लगाया था। दिल्ली सरकार के तत्कालीन बयान के मुताबिक तीनों नगर निगमों को मिलाकर उसे हजारों करोड़ रुपये का भुगतान करना था।



Popular posts
फरवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर7.78 फीसदी
Image
मेघालय में सीएए के विरोध में भड़की हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत
Image
दिल्ली चुनाव: आप के इन उम्मीदवारों ने बनाया जीत का बड़ा रिकॉर्ड
Image
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि 15 मार्च को वह राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। इसकी घोषणा कहां करेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 के चुनाव भी लड़ने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में सीएए व एनआरसी के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भीम आर्मी अहम भूमिका निभाएगी। चंद्रशेखर रविवार को लखनऊ के घंटाघर पर सीएए के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होना चाहते थे। साथ ही वह लखनऊ के जिलाध्यक्ष अंकित धानुक के घर भी जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह एससी, एसटी वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।
Image
दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने जलाया मुस्लिम बीजेपी और उनके रिश्तेदारों का घर
Image